मानवता की मिसाल: योग गुरु आनंद राम, रंजीत के सिंह, अमरंजय कुमार और श्लोका शेट्टी ने गरीब बेटी की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ


अल्मोड़ा 

मिशन सर्वमंगल सेवा समिति ने आज 07 मई 2026 को एक बार फिर मानवता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। समिति के संस्थापक योग गुरु आनंद राम एवं उनके सहयोगी रंजीत के सिंह, अमरंजय कुमार और श्लोका शेट्टी ने आर्थिक सहायता के साथ भोजन सामग्री, पूजा-पाठ की सामग्री तथा दुल्हन के वस्त्रों की व्यवस्था कर विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराया।


इस सहयोग से भावुक हुए लड़की के पिता श्री दयाल राम ने मिशन सर्वमंगल सेवा समिति एवं सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं पूरे गांव में इस नेक कार्य की सराहना की जा रही है और लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।


योग गुरु आनंद राम इससे पहले भी कई गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुके हैं। कोरोना काल के कठिन समय में भी उन्होंने अनेक जरूरतमंद परिवारों तक राशन एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था।


मिशन सर्वमंगल सेवा समिति निरंतर गरीबों, संतों, जीव-जंतुओं एवं प्रकृति की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। योग गुरु आनंद राम ने सभी लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा अभियान से जुड़कर मानवता और समाज सेवा के इस पवित्र कार्य में अपना योगदान दें।

और नया पुराने