बानडी देवी शक्ति केन्द्र में भाजपा की बैठक सम्पन्न,एस आई आर पर विस्तार से चर्चा

 


अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत बानडी देवी शक्ति केंद्र की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे। बैठक में एस आई आर,संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मुख्य अतिथि भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एस आई आर के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ ही चुनावी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर संपर्क कर एस आई आर के महत्व को आम जनता तक पहुंचा कर छूटे हुए सभी वैध नामों को नामावली में अंकित करने एवं अवैध नामांकनों को निरस्त करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से अपनाना सुनिश्चित करें। 

इसके अतिरिक्त कर्नाटक ने कहा कि अभियान चलाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा नवयुवकों को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाना अत्यंत आवश्यक है।बिट्टू कर्नाटक ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक विकास की किरण पहुंचाना है। कर्नाटक ने कहा कि समाज में कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने लाखों देश से बाहरी लोगों को अवैध रूप से भारत की मतदाता सूची में सम्मिलित किया था उसी प्रकार से प्रदेश में भी कुछ अवैध लोग अपने नाम को अंकित कराकर चुनाव को बाधित करना चाहते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर मतदान नामावली से हटाना भी अत्यंत आवश्यक है, इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाना क्षेत्र एवं प्रदेश हित में अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सभी वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं,इसी भावना के अनुरुप अनेकों क्षेत्र में महिला कार्यकर्ता को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिष्ट ने कहा समाज के हर वर्ग का संगठन में सक्रिय भागीदारी से पार्टी अधिक मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की पहचान उसके परिश्रम और समर्पण से होती है तथा समाज के हर वर्ग को नेतृत्व के अवसर देने की हमारी परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर एस आई आर के महत्व को समझते हुए आगामी रणनीति पर ठोस कार्य किया जाएगा। 

बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पन्त,पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज सिराडी़,महामंत्री ग्रामीण मंडल हिमांशु बनोला,ज्योति लटवाल,निशा बिष्ट,रेखा बिष्ट, हिमांशु अधिकारी,चंद्रशेखर आर्य,देवेंद्र बिष्ट,राजेंद्र प्रसाद,दीपा पांडे, जीवन मलवाल, सुरेश बिरोडिया, राकेश भंडारी, कमल बिष्ट, मोहित बिष्ट, निशा जोशी सहित बी एल ओ 2 एवं पांचों बूथों के पदाधिकारी व शक्ति केंद्र के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हिमांशु बनोला द्वारा किया गया।

और नया पुराने