शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 


अल्मोड़ा, 21 जून 2026

​जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित पांडेखोला आवास पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

​सर्वोच्च बलिदान को किया नमन

​मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा में दिया गया लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

​शोक संतृप्त परिवार को दिया ढांढस

​इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़े होते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से शहीद के परिवार के साथ है।

​"लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। देश उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।" — पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

​अवसर में रहे उपस्थित

​इस अवसर पर अल्मोड़ा के मेयर  अजय वर्मा, दायित्वधारी  गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने