पूर्व दर्जा मंत्री एवं जिलाधिकारी के प्रयासों से खिलाड़ियों को मिलेगा प्रैक्टिस के लिए सुविधाओं से युक्त खेल मैदान, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया निरीक्षण
अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर के कर्नाटक खोला के माॅडल फील्ड में रात्रिकालीन क्रिकेट के लिए खेल का मैदान बनने का कार्य अंतिम चरण में है।पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह के प्रयासों से कुछ ही समय में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए सुविधाओं से युक्त खेल मैदान मिलने जा रहा है। इस मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट के लिए तीन पिच तैयार हो रही हैं साथ ही मैदान को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मैदान के निरीक्षण के दौरान पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इस मैदान के तैयार हो जाने के बाद निश्चित रूप से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधाओं से युक्त खेल मैदान मिलेगा जिससे अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा उक्त मैदान में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि इस मैदान के निर्माण के लिए उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा से वार्ता की गई थी जिस पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने त्वरित कार्यवाही करते उक्त मैदान का कार्य प्रारम्भ करवाया। उन्होंने कहा कि इस मैदान के बनकर तैयार हो जाने के बाद नगर के खिलाड़ियों को अपने अभ्यास के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर ने नायाब खिलाड़ियों के रूप में अल्मोड़ा को एकता बिष्ट, लक्ष्य सेन, चिराग सेन, सुरेन्द्र भंडारी जैसे नगीने दिए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस मैदान के निर्माण के बाद निश्चित रूप से अल्मोड़ा इतिहास को दोहराएगा और अनेक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ेंगे।
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अल्मोड़ा में खेल मैदान के निर्माण की दिशा में हुई पहल पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जिले के खेल प्रतिभाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से युवाओं को बेहतर खेल सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब मैदान बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से देशभर में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा में बनने वाला खेल मैदान युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर खेल सुविधाएं मिलने से जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अल्मोड़ा का नाम रोशन करेंगे।निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर गोपाल सिंह नयाल,देवेंद्र कर्नाटक,कमलेश कर्नाटक,रमेश जोशी,हयात सिंह बिष्ट,कैलाश तिवारी,चंद्रशेखर सती,अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें