गुरिल्लों की मांगों का ज्ञापन सौपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्यवाही न होने की स्थिति में 29जुलाई से पुनः आन्दोलन



 अल्मोड़ा/देहरादून/किर्तिनगर-

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ,किर्तिनगगर से प्रवक्ता अनिल भट्ट ने बताया है कि संगठन ने अल्मोड़ा से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर, देहरादून में संगठन के उपाध्यक्ष सुनील पुन्ढौला,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना बर्थवाल तथा बीरेंद्र रावत ने मुख्य सचिव आनन्द वर्धन से मुलाकात करने के साथ साथ गृह सचिव शैलेश बगौली सहित शासन में अनेक विभागों में गुरिल्लों की मांगों का ज्ञापन सौपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्यवाही न होने की स्थिति में 29जुलाई से पुनः आन्दोलन शुरू किये जाने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि 20दिसंबर 2023को मुख्यमंत्री जी ने शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय बैठक में गुरिल्लों के समायोजन हेतु विभिन्न विभागों में उनके समायोजन के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे किन्तु विभागों द्वारा नये प्रस्ताव तैयार करना तो दूर, आपदा प्रबंधन में नियुक्ति,लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति, स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल के गठन के लिए जारी शासनादेशों पर भी समुचित कार्यवाही नहीं की।विगत 20वर्षो से आंदोलनरत तथा विगत 14-15वर्ष पूर्व जारी शासनादेशों, उच्च स्तर पर लिए गये निर्णयों पर कार्यवाही न होने से अब वे शासनादेश भी गुरिल्लों के लिए निरर्थक हो गये हैं यही नहीं सचिवालय स्तर पर गुरिल्लों की मांगों पर कार्यवाही की समय समय पर समीक्षा बैठक बुलाये जाने के मुख्यमंत्री के आदेश का भी अधिकारियों ने अनुपालन नहीं किया गया है। ज्ञापन में शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाकर शासनादेशों में आवश्यक संशोधन तथा सभी जीवित तथा मृत गुरिल्लों के आश्रितों के लिए कोई ठोस योजना बनाये जाने की मांग की गयी है।

और नया पुराने