अल्मोड़ा: शराबी चालको पर पुलिस सख्त, डंपर सीज़, चालक गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने पर इण्टरसेप्टर प्रभारी ने डंपर चालक को किया गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने पर अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्यवाही

डंपर सीज, डीएल निरस्तीकरण रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

आज बुधवार को इण्टरसेप्टर प्रभारी टीएसआई सुमित पाण्डे द्वारा हमराही पुलिस बल हे0कानि0 सुनील कुमार व कानि0 ललित बिष्ट के साथ चेकिंग के दौरान वाहन संख्या-UK-02CA-0388 डम्पर के चालक तारा सिंह बिष्ट, निवासी चौखुटा, नैनीताल को शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन डंपर को सीज किया गया तथा वाहन चालक के डीएल निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण