उपवा की पहल पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कार्मिकों हेतु लगाया स्वास्थ्य शिविर, किया स्वास्थ्य चैकअप एवं जागरूक
Ds Sijwali0
रहो जागरूक तो जीतने की उम्मीद बढ़ जाती है। वरना छोटी सी बिमारी भी भारी पड़ जाती है।
हल्द्वानी: UPWWA उत्तराखंड अध्यक्ष डॉ0 अलकनन्दा अशोक महोदया के मार्गदशन एवं हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष उपवा के निर्देशन में नोडल अधिकारी उपवा विभा दिक्षित द्वारा हल्द्वानी कोतवाली परिसर में स्थित सभागार में महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज 10मार्च 2023 को पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस अधि0/कर्म0 हेतु निःशुल्क हैल्थ चैकअप शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ0 श्रद्धा सयाना द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं/महिला पुलिस को उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं फिट रहने हेतु जागरूक किया गया। चिकित्सक टीम द्वारा महिला सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया गया।
डॉ0 श्रृद्धा ने सभी उपस्थित महिलाओं को बताया कि नौकरी पैशे या घरेलू महिलायें भी अपने शरीर एवं स्वास्थ्य के प्रति कार्य की अधिकता के कारण ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे भविष्य में गम्भीर बिमारियों का सामना करना पडता है।
</code></pre>
<!-- /wp:code -->
इस दौरान बिमारियों के लक्षण व इसके उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य के प्रति सजग हेतु कहा गया एवम समय-समय पर आप अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहें जिससे किसी भी गम्भीर बिमारी को समय से रोका जा सके। महिलाओं द्वारा भी डॉक्टर को अपनी-अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया गया, सुझाव लिए गए साथ ही परीक्षण भी कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण टीम में डॉ0 श्रृद्धा प्रधान सयाना, एमबीबीएस गायनोलोजिस्ट, छवि अग्रवाल, प्राची बिष्ट फार्मासिस्ट, दिक्षा बिष्ट स्टॉफ नर्स सहित पुलिस अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें